Friday , September 12 2025
Breaking News

पंजाब के पूर्व मंत्री होंगे भाजपा में शामिल, कुछ समय पहले नाराज होकर अकाली दल में चले गए थे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल को आज झटका लगने वाला है। पंजाब के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल आज दोबारा भाजपा में शामिल होंगे। शाम साढे़ पांच बजे वह चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचकर भाजपा में शामिल होंगे। वह भाजपा से नाराज होकर कुछ समय पहले शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं दी गई थी। इस वजह से पार्टी के नेताओं से नाराज होकर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई थी। साथ ही उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ब्रेकिंग : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर अस्पताल से आई बड़ी खबर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान की सेहत को लेकर गुरुवार को अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!