पंजाब में 11 अप्रैल को रहेगी सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
April 10, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कल यानी 11 अप्रैल 2024 को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सरकार ने इसे साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में जगह दी है। सरकार की ओर से ‘ईद-उल-फितर’ पर छुट्टी घोषित की गई है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।