Friday , May 3 2024
Breaking News

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 नई फ्लाइटें शुरू, 1 घंटे 5 मिनट में पहुंचेंगी इस शहर, पढ़ें कितना है किराया

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कल से 3 नई फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। गर्मियों के लिए जारी शेड्यूल में जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली के लिए यह फ्लाइटें 2 अप्रैल मंगलवार से शुरू की जाएंगी। जिसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी की तरफ से शुरू कर दी गई है। इन फ्लाइट के लिए स्टॉल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा शारजाह के लिए भी फ्लाइट को दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

1 घंटा 5 मिनट में पहुंचेंगे धर्मशाला

इस फ्लाइट के जरिए यात्री चंडीगढ़ से धर्मशाला अब सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12:45 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो दोपहर 1:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसकी वापसी दोपहर 2:10 बजे वहां से होगी और 3:15 बजे यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर के आधार पर करीब 4,500 रुपए देने होंगे।

जम्मू के लिए भी शुरू होगी फ्लाइट

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली उड़ान मंगलवार से ही शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9:15 बजे यहां से उड़ान भरेगी और जम्मू यह 10:20 बजे पर पहुंच जाएगी।

वापसी में जम्मू से 11 बजे यह फ्लाइट वापस उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 12:15 बजे पर पहुंच जाएगी। इसके लिए यात्रियों को करीब फ्लेक्सी फेयर के हिसाब से 3400 रुपए का किराया देना होगा। दिल्ली का पहले वाला करीब 3400 रुपए का पहले वाला ही रेट रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता को नम आंखों से दी गई विदाई, ये गणमान्य लोग पहुंचे

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!