Wednesday , July 29 2026
Breaking News

होला मोहल्ला में रस्सी पर चल रही थी बच्ची, शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बंद कराया करतब, पढ़ें फिर क्या हुआ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला में रस्सी पर चल रही बच्ची के करतब को बंद करवा दिया। बैंस ने बच्ची के बड़े भाई को पैसे भी दिए, ताकि वे कोई और काम कर अपने परिवार का पेट पाल सके। दरअसल, हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के दौरे पर थे और रविवार को शुरू हुए मेले में तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

हरजोत बैंस जब मेले में घूम रहे थे, तभी कानों में स्पीकर से निकल रहे तेज म्यूजिक की ओर उनका ध्यान गया। उनकी नजर 10 साल से भी छोटी बच्ची पर पड़ी। बच्ची रस्सी पर चल रही थी और उसके हाथ में खुद को बैलेंस करने के लिए लंबी लाठी थी। ये देख हरजोत बैंस तुरंत उसकी तरफ बढ़े और बच्ची को पकड़ रस्सी से नीचे उतार लिया।

बच्ची के भाई ने हरजोत सिंह बैंस को बताया कि गरीब परिवार से है और ये उनका काम है। जिसके बाद हरजोत बैंस भड़क गए और कहा कि बच्ची की स्कूल जाने की उम्र है और तुम उससे ये काम करवाओगे। अगर तुमने कोई काम करना है तो बोलो, वे नौकरी लगवा देंगे, लेकिन ये काम नहीं है। हरजोत बैंस ने जेब से पैसे निकाले और बच्ची के भाई को थमा दिए।

मंत्री बैंस के आदेश पर सामान जब्त

हरजोत सिंह बैंस ने समझाया कि सामान लाकर यहां बेच ले, लेकिन ये करतब करना सही नहीं है। उन्होंने तुरंत पुलिस को आदेश दिया कि सामान जब्त किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने लड़के का सामान जब्त कर रख लिया। वहीं, उसे समझाया कि बच्ची को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!