Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन पर धमकी मिलने की खबर सामने आई है. धमकी में चरणजीत सिंह चन्नी से दो करोड़ की फिरौती मांगी गई है. इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दी है.

एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हें एक फोन आया था. फोन पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि मैं भाई जी से आपके बारे में बात करूंगा, तब चन्नी ने कहा कि आप उनसे कह देना कि काम है. तभी फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि दो करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो, हमें तुरंत इसकी जरूरत है, तब चन्नी ने कहा कि आपने गलत कॉल किया है, मेरे पास दो करोड़ रुपये नहीं हैं. उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वालों ने मुझे भी मैसेज भेजे हैं.

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सारे स्क्रीनशॉट ले लिए हैं. डीजीपी और डीआईजी ने आज तक इस मामले में मुझसे कुछ नहीं पूछा. उन्होंने कहा कि अगर मेरे जैसे व्यक्ति को कोई खतरा हो रहा है तो आम व्यक्ति की क्या स्थिति होगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!