Thursday , July 30 2026
Breaking News

शंभू बार्डर पर एक सब-इंस्पेक्टर और किसान की हुई मौत, किसान आंदोलन 2.0 में मौतों का सिलसिला हुआ शुरू, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : किसान आंदोलन 2.0 में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। शंभू बार्डर पर तैनात पानीपत के जीआरपी सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। चुलकाना निवासी सब इंस्पेक्टर हीरालाल समालखा जीआरपी चौकी में तैनात थे। उनको किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए घग्गर नदी पोस्ट पर तैनात किया गया था।

देर रात शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया था। कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकारने लगे। जब वे समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। निहंग सिख की पीठ में रबड़ की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

गुरदासपुर के किसान की भी हुई मौत

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन करने गए गुरदासपुर के चाचोकी गांव निवासी सरदार ज्ञान सिंह (63) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। किसानों के अनुसार, दो दिन पहले आंसू गैस के गोले से उन्हें दिक्कत हो गई थी। तब तो वे ठीक हो गए थे लेकिन गुरुवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान ज्ञान सिंह की मौत पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस आंदोलन का कारण केंद्र सरकार है। हमें सही समय पर दवाएं प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!