Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सारे बैंक खाते फ्रीज, खरगे बोले-ये तो तानाशाही रवैया है…

नई दिल्ली, (PNL) : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं जिसका मतलब है कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं. एक-दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि ऐसा करना तानाशाही है.

शुक्रवार (16 फरवरी) को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण हुई है.

210 करोड़ रुपये की मांग की आयकर विभाग ने

अजय माकन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि, ”यह कांग्रेस का खाता बंद नहीं किया गया है बल्कि लोकतंत्र को बंद कर दिया गया है. जब चुनाव की घोषणा सिर्फ एक महीने दूर है, उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल का खाता फ्रीज कर दिया है, क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?” उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के चार खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.

माकन ने कहा कि पार्टी ने उनके खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया है. आयकर विभाग ने पार्टी से 210 करोड़ रुपये की मांग की है. माकन ने कहा, उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर, 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से रिटर्न फाइल किया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!