Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। वादा करो की ये सभी 14 की 14 सीटें आम आदमी पार्टी को देनी हैं। क्लीन स्वीप लगानी है।

अरविंद केजरीवाल शनिवार को लुधियाना के खन्ना में आयोजित महारैली में पहुंचे थे। यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था। मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!