Thursday , February 5 2026
Breaking News

जालंधर में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से कार लूट ले गए लुटेरे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आदमपुर के गांव उदेसियां में एक पेट्रोल पंर पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे लुटेरे पिस्तौल दिखाकर कार लूट ले गए। हालांकि जालंधर देहात पुलिस ने कुछ ही देर में लुटेरों को काबू करके गाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को समन करने पर हाईकोर्ट की रोक, ट्रायल कोर्ट ने NDPS केस में बुलाया था, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के अधिकारियों के हित में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!