Wednesday , February 18 2026
Breaking News

अकाली दल और भाजपा में गठबंधन होना तय, जल्द हो सकता है ऐलान, वर्करों में खुशी की लहर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) :अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी फिर से एक होने जा रही हैं। यानि की दोनों के बीच लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन होने जा रहा है। बुधवार को अकाली दल की कोर कमेटी ने गठबंधन को लेकर सुखबीर सिंह बादल को हरी झंडी दे दी है।

अकाली नेताओं ने मीटिंग में कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन पार्टी के हित में है। इसके बाद से चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि भाजपा के साथ किसी भी समय अकाली दल के गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इस सूचना के बाद अकाली दल और भाजपा के वर्करों में खुशी की लहर देखने को मिली है।

दोनों पार्टियों के वर्करों की तरफ से सोशल मीडिया पर बधाईयों के मैसेज भी अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का कहना है कि अकाली दल के साथ गठबंधन भाजपा हाईकमान ने तय करना है। इस पर वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!