लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग दौरान दो युवकों से मिला दो किलो अवैध सोना, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
November 11, 2023
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों से 2 किलो अवैध सोना बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी यह सोना इलाहाबाद से ला रहे थे। रेलवे पुलिस ने सोना एक्साइज विभाग को सौंप दिया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान में यह सोना पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और लुधियाना में सोना पहुंचाने के बाद उन्होंने अमृतसर चले जाना था।