Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप में हुई बच्चों के दाँतों की जांच

जालंधर, (PNL) : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कैंट जंडियाला रोड में कक्षा पहली से पाँचवी तक के बच्चों के लिए डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया, जिसमें विशेष तौर पर योग्य, अनुभवी, हमारे स्कूल की एलुमनी , दंत चिकित्सक भावना गाभा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बच्चों के दाँतों का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान जिन बच्चों के दाँतों में कैविटीज़ थी, उनकी सफाई का निर्देश देते हुए उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए।

सुबह भोजन से पहले और रात को भोजन के बाद दाँत साफ करने बेहद जरूरी हैं क्योंकि खाना खाने के बाद कुछ पदार्थ हमारे दाँतों में रह जाते हैं जो बाद में कीटाणु बनकर हमारे दाँतों को नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने बच्चों को कहा कि उन्हें दाँत खराब करने वाली चॉकलेट, टॉफ़ीज़ जैसी मीठी चीज़ों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनाली ने बच्चों को कहा कि अच्छे स्वास्थ्य का संबंध चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ स्वस्थ दाँतों से भी है। इसलिए उन्हें डॉ.भावना द्वारा बताए गए निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए और अपने दाँतों की देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद …

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर …

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!