पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने दिया इस्तीफा, ये होंगे अब नए एजी, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 5, 2023
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब के नए एजी होंगे। पंजाब कैबिनेट ने घई का इस्तीफा मंजूर कर लिया है और गुरमिंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पंजाब की मान सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान एडवोकेट जनरल के पद पर तीसरी नियुक्ति है। गुरमिंदर सिंह से पहले अनमोल रतन सिद्धू और विनोद घई पद पर रह चुके हैं।