Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नशा तस्करी से बनाई प्रापर्टी पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, छह स्मगलरों की 40 करोड़ रुपए की प्रापर्टी जब्त, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : नशा तस्करी से बनाई प्रापर्टी पर जालंधर देहात पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने छह कुख्यात स्मगलरों की 40 करोड़ रुपए की प्रापर्टी जब्त करने के नोटिस दे दिए हैं। यानि कि इन तस्करों की प्रापर्टी भारत सरकार के कानून 68/1 एनडीपीएस एक्ट 1965 के तहत जब्त कर ली जाएगी। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि कुलवंत सिंह कंती, वरिंदर पाल सिंह, सुखप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, दिलबाग सिंह बागा और स्वर्ण सिंह पुराने तस्कर हैं। इन सभी ने नशे का कारोबार करके कई प्रापर्टियां बनाई हैं, जिसके चलते इनकी शाहकोट के गांव रेड़वां में मौजूद 40 करोड़ रुपए की प्रापर्टी को अटैच करने के नोटिस चिपका दिए गए हैं। इस 40 करोड़ की राशि में प्रापर्टी के अलावा ट्रक, ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिलें, जेसीबी मशीनें, टिप्पर आदि भी शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!