Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पुलिस पुलिस के थानेदार ने होटल में बीयर पिलाकर महिला से बनाए संबंध, फिर सिर में बोतल मारकर पैसे लेकर हुआ फरार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड थानेदार का कारनामा सामने आया है। पंजाब के खन्ना में थानेदार ने पहले महिला को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और तैश में आकर आरोपी ने बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि थानेदार तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। कई बार उसे पीटता था। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं।

महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में आरोपी ने बीयर पी और उसे भी पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा और बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी भाग गया। सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!