Tuesday , September 29 2026
Breaking News

उदयपुर के इस होटल में शादी करेंगे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, 90s की थीम पर होंगे फंक्शन

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इनवीटेशन के मुताबिक, 24 सितम्बर को दोनों की शादी होने वाली है. ये सेलिब्रिटी राजस्थान के उदयपुर शादी करने जा रहे हैं. जैसे-जैसे शादी का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शादी की तैयारियां जोर पकड़ती जा रही हैं. राजस्थान में शाही अंदाज में होने वाली परिणीति और राघव के वेडिंग कार्ड के मुताबिक, दोनों 24 सितम्बर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में पूरी रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे. उनकी शादी का कार्यक्रम बड़े ही भव्य अंदाज़ में 2 दिनों तक चलने वाला है.

आज हम आपको दोनों की शादी के पूरे कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताएंगे. वेडिंग इंवीटेशन के मुताबिक, 23 सितम्बर को शादी के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह-सुबह 10.00 बजे परिणीति चोपड़ा के चूड़ा की रस्म अदायगी से होगी और यह पूरा कार्यक्रम महाराजा सूइट में संपन्न होगा.

23 को सभी मेहमानों को मिलेगा वेलकम लंच ‘ग्रेन्स ऑफ लव’

23 सितम्बर को सभी मेहमानों के लिए वेलकम लंच का भी आयोजन किया गया है. लंच के इस कार्यक्रम में का नाम ‘ग्रेन्स ऑफ लव’ रखा गया है जिसमें तमाम मेहमानों को तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे. लंच का यह प्रोग्राम होटल के इनर कोर्टयार्ड में दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे‌ तक चलेगा.

23 सितम्बर को इस शाही लंच के आयोजन के बाद शादी में आए तमाम मेहमानों के साथ पार्टी का भी भव्य इंतजाम किया गया है जो होटल के गुवावा गार्डन में होगी. बता दें कि परिणीति और राघव की शादी के एक दिन पहले होने वाली ये पार्टी 90’s की थीम पर आधारित होगी. मस्ती भरी ये पार्टी शाम 7.00 बजे से शुरू होगी जिसे ‘लेट्स पार्टी लाइक इट इज़ नाइंटीज़’ का नाम दिया गया है.

द लीला पैलेस होटल में होगी शादी की रस्में

उदयपुर के ताज लीला पैलेस होटल में 24 सितम्बर को सुबह से ही शादी से जुड़ी रस्मों की एक एक कर शुरुआत हो जाएगी. शादी की इन रस्मों की शुरुआत दोपहर 1.00 बजे से दूल्हे राघव चड्ढा की सेहराबंदी से होगी जिसके बाद दोपहर 2.00 बजे लड़के वाले दुल्हन के पास बड़े ही जोशो-खरोश के साथ अपनी बारात लेकर जाएंगे. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे परिणीति और राघव के परिवारों की मौजूदगी में दोनों के बीच जयमाला का कार्यक्रम होगा. फिर शाम 4.00 बजे से वर-वधु के फेरे से जुड़ी रस्मों की शुरुआत हो जाएगी.

शादी का थीम ‘अ पर्ल वाइट इंडियन वेंडिंग’

24 सितम्बर को शाही अंदाज़ में शादी की सभी रस्मों के संपन्न होने के बाद दुल्हन परिणीति चोपड़ा की विदाई की रस्म शाम 6.30 बजे‌ निभाई जाएगी. विदाई कार्यक्रम के बाद शादी में शामिल सभी लोगों के लिए रात 8.30 बजे से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन ‘द लीला पैलेस’ होटल के कोर्टयार्ड परिसर में किया जाएगा. हालांकि कार्ड में मेहंदी, हल्दी और संगीत के रस्मों का जिक्र नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस शादी का थीम ‘अ पर्ल वाइट इंडियन वेंडिंग’ होगी. ऐसे में शादी से जुड़ी सजावट से लेकर शादी में शामिल होने वाले तमाम मेहमानों और खुद दुल्हा और दूल्हन के भी सफेद रंग में रंगे होने की उम्मीद जताई जा रही है.

13 मई को हुई थी दोनों की सगाई

याद दिला दें कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में इसी साल 13 मई को हुई थी. इस कार्यक्रम में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के अलावा कई राजनितिक पार्टियों के और भी कई राजनेताओं ने शिरकत की थी. दोनों की सगाई में अमेरिका में रहने वाली परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!