अमृतपाल सिंह का एक और निजी गनमैन गिरफ्तार, पुलिस ने NSA लगाकर डिब्रूगढ़ जेल भेजा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 27, 2023
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वरिंदर सिंह जौहल पट्टी के जौड़ा सिंह वाला गांव का रहने वाला है। जौहल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है।
पुलिस ने रविवार को वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को शरण देने वाले बलवंत सिंह को भी गिरफ्तार कर किया था। बलवंत मलौद के कुहली खुर्द गांव का रहने वाला है जिसने दो दिनों तक गोरखा बाबा को अपने घर में पनाह दी थी। एसएसपी अमनीत कोंडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।