अमृतपाल का नया ठिकाना आया सामने, तीन दिन रुका, महिला से मिला फिर निकल गया, महिला गिरफ्तार
Punjab News Live -PNL
March 23, 2023
देश विदेश, होम
नई दिल्ली, (PNL) : खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा पहुंचा था। पुलिस से बचने के लिए वह 19 मार्च को रात एक बजे शाहाबाद पहुंचा था। यहां की सिद्धार्थ कॉलोनी में वह तीन दिन रुका था। 22 मार्च रात करीब साढ़े तीन बजे वह यहां से फरार हुआ।
बताया जा रहा है कि वह अपनी एक समर्थक महिला बलजीत कौर के घर रुका था। बलजीत कौर लंबे समय से अमृतपाल के संपर्क में रही है। उसका भाई लाडवा के एक अधिकारी का रीडर है। स्थानीय पुलिस ने भी संबंधित महिला, अधिकारी के रीडर व उनके पिता को एसटीएफ के हवाले कर दिया।
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि रविवार को शाहाबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी रीडर ने कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु शर्मा के सामने सरेंडर किया था।