सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद
Punjab News Live -PNL
March 18, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : आखिरकार पंजाब पुलिस को सफलता मिल ही गई। वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी नकोदर से हुई बताई जा रही है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। नकोदर के पास पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के चलते सरकार ने कई जिलों में रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सुबह से ही प्लान बनाया हुआ था।