संगरूर जेल में तीन कैदियों ने किया जेल वार्डन पर हमला, वार्डन को HIV पॉजिटिव बनाना चाहते थे, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 27, 2023
पंजाब, लुधियाना, संगरूर, होम
संगरूर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के संगरूर से आ रही है। संगरूर जेल में तीन कैदियों ने जेल वार्डन पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में एक एचआईवी (एड्स) पेशेंट भी था, जो वार्डन को भी एचआईवी पाजिटिव बनाना चाहता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संगरूर के डीएसपी अजय पाल सिंह के मुताबिक वार्डन लछमन सिंह ने कहा कि 23 फरवरी को उसकी ड्यूटी वार्ड नंबर 6 और 7 के हवालात और लंगर में थी। इसी बीच जब छह बजे के करीब वह वार्ड नंबर एक में चला गया। इसी दौरान 3 कैदियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसी दौरान उन्होंने जेल वार्डन पर तेज चम्मच से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले कैदियों में से एक एचआईवी पॉजिटिव है। पहले उस कैदी ने चम्मच से खुद को घायल किया और फिर मुझे ऐसा जख्म देने की कोशिश की कि मैं भी एच.आई.वी. पॉजिटिव हो जाऊं।
उन्होंने कहा कि उक्त कैदी ने पहले भी जेल वार्डन के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है। उक्त कैदियों ने रंजिश रखते हुए फिर से जेल वार्डन पर हमला किया है। संगरूर थाना सिटी 1 की पुलिस ने जेल वार्डन के बयान पर 3 कैदियों रवि, साहिल और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।