Friday , March 31 2023
Breaking News

पंजाब के कई जिलों में चर्च के प्रमुखों के घरों पर ईडी की रेड, जालंधर और कपूरथला में भी दबिश, पढ़ें

Spread the News

जालंधर/कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कई जिलों में चर्च के प्रमुखों के घरों पर ईडी और इंकम टैक्स की टीम ने रेड की है। बताया जा रहा है कि पैसों की ज्यादा ट्रांसेक्शन के कारण रेड हुई है। सबसे पहले टीम जालंधर के ताजपुर में प्रमुख बजिंदर सिंह के घर पहुंची। उसके बाद टीम ने कपूरथला में प्रमुख हरप्रीत सिंह खोजेवाला के घर पर रेड की। उसके बाद टीम ने अमृतसर और मोहाली में भी किसी चर्च के प्रमुख के घर रेड की है। इन सभी जगहों पर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मौके पर पैरामिल्ट्री फोर्स भी पहुंच चुकी है।

error: Content is protected !!