जालंधर में दिनदिहाड़े घर में घुसे लुटेरे, बेटे को बंधक बनाकर मां का किया कत्ल, गहने और मोबाइल लेकर हुए फरार, पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपी
Punjab News Live -PNL
January 24, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते तारा सिंह एवेन्यू में मंगलवार को लुटेरे दिनदिहाड़े एक घर में घुस गए। लुटेरों ने युवक को बंधक बनाकर उसकी मां का कत्ल कर दिया और घर से गहनें व मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए।
मृतका की पहचान कमलजीत कौर (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस ट्रेस करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संतोषी नगर के राजकुमार और लम्मा पिंड के कमलेश कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि ये दोनों पेशेवर अपराधी है। दोपहर करीब दो बजे इन्होंने देखा कि महिला घर पर अकेले है तो ये लूट की इरादे से अंदर घुस गए।
उन्होंने महिला से गहने और मोबाइल लूटने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया। तभी लुटेरों ने महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसके बेटे को बंधक बना लिया। महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।