Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर हाईट्स फ्लैट में 9वीं की छात्रा की मौत : पुलिस ने कहा-छठी मंजिल से कूदी, पिता बोला-बेटी की हत्या की गई, पैर पर कट का निशान

जालंधर, (PNL) : जालंधर में शुक्रवार को 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। वह स्कूल में टेनिस खेलने गई थी। लेकिन हाइट्स सोसाइटी में उसका शव मिला। पुलिस की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के पैर में कट का निशान है। बाकि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके सिर से कोई खून नहीं वह रहा था।

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक छात्रा की पहचान 14 वर्षीय भूविका निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूविका हाइट्स सोसाइटी स्थित क्रेंबिज स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम 4 वजे स्कूल में बने टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह हाइट्स सोसाइटी में कैसे पहुंची, किसी को कुछ पता नहीं। वहां रह रहे लोगों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि भूविका ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे भूविका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!