Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में आई बाढ़ से 2 हजार गांव प्रभावित, साढ़े तीन लाख लोग हुए बेघर, हजारों पशु लापता, मदद के लिए एक्टर सोनू सूद पहुंचे पंजाब, बोले-किसानों का कर्जा…

अमृतसर, (PNL) :पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं और करीब चार लाख एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के हजारों मवेशी बह गए या लापता हैं।

इस विकट हालात में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की टीम ने पंजाब में काम शुरू कर दिया है। आज यानी रविवार को सुबह बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद खुद अमृतसर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुट गए। उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया, बल्कि खुद पंजाब के प्रभावित गांवों का दौरा भी शुरू कर दिया है।

सूद ने कहा कि इस समय पंजाब को मदद की बेहद जरूरत है। सोचने वाली बात है कि पूरा समाज ही बाढ़ की चपेट में है, तो मदद कौन करेगा? मगर पंजाबी होने के नाते पंजाबी खुद ही एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम हर घर तक पहुंचें। दो महीने लगें या छह महीने, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, राहत कार्य जारी रहेगा।

अमृतसर में सोनू सूद ने उस 8 साल के मासूम अविजोत से मुलाकात की, जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। बाढ़ की वजह से लंबे समय तक अस्पताल नहीं पहुंच पाने से उसकी हालत और भी खराब हो गई थी। अविजोत का परिवार जब पूरी तरह निराश था, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसके इलाज की जिम्मेदारी उठाई और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने बोट के जरिए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

AIIMS की विशेष डॉक्टर टीम अब अविजोत का इलाज कर रही है। सोनू सूद ने मुलाकात के दौरान कहा, यह छोटा बच्चा बहुत बहादुर है। हम मिलकर इसके इलाज के लिए हर संभव मदद करेंगे। यह मासूम फरिश्ता अकेला नहीं है, बल्कि पूरा समाज इसके साथ खड़ा है। अविजोत के पिता जसबीर सिंह ने सरकार और समाज का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई कर उनके बच्चे की जान बचाने की उम्मीद जगाई है।

सूद ने कहा- मुझे दो माह लगें या फिर 6 माह लगें, हमारी टीमें हर घर तक पहुंचेंगी। जैसे ही पानी का लेवल नीचे जाएगा, असली खर्च तब पता चलेगा। क्योंकि कई किसानों ने कर्जा लेकर खेती की होगी और कुछ वैसे ही कर्ज के नीचे होंगे। मेरी सरकारों से विनती है कि इन परिवारों की मदद की जाए।

साथ ही जिन किसानों ने कर्ज लिए हैं, उन कर्जों को तुरंत प्रभाव से माफ किया जाना चाहिए। क्योंकि मैं खुद एक पंजाबी होने के नाते उनका दर्द समझ सकता हूं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!