Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला: शादी से इनकार पर बौखलाया प्रेमी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने युवक की शराब पीने की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उससे शादी करने से मना कर दिया था, जिससे बौखलाकर युवक ने देर रात उनके घर के बाहर ईंटों से हमला किया और बीच-बचाव करने आई मां के साथ मारपीट की। मोहल्ला निवासियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है। पहले वह एक दुकान में काम करता था।

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी बंटी, जो जीरो नंबर गली का रहने वाला है, वो पिछले 2 साल से बातचीत करती थी। हालांकि, युवक का व्यवहार शुरू से ही हिंसक था। युवक ने पहले भी युवती पर हाथ उठाया था। युवती ने उसे स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर वह शराब पीना और लड़ाई-झगड़ा करना छोड़कर खुद को सुधार लेगा, तभी वह उससे आगे बात करेगी ।

पीड़िता की मां के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की की।

पीड़िता की मां के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की की।

युवती के मुताबिक, युवक में कोई सुधार नहीं आया और वह देर रात अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और हंगामा करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने हमला कर दिया। अपनी बेटी को बचाने आई मां पर आरोपी ने बेरहमी से ईंटों से वार किया और हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि बंटी ने युवती की सहेलियों और पड़ोसियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी अकसर इलाके में आकर धमकियां देता है और माहौल खराब करता है। लोगों ने यह भी बताया कि लड़के का पिता भी अक्सर नशे में रहता है, जिससे परिवार से बात करना भी मुश्किल हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। मोहल्ला निवासियों ने पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी दोबारा इलाके में आकर हंगामा करता है, तो वे उसे खुद पकड़कर सबक सिखाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!