Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में 14 साल के बच्चे की मौत पर बवाल, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का आरोप-नशे के ओवरडोज से मौत हुई, SHO भार्गव कैंप को घेरा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। भार्गव कैंप में 14 साल के बच्चे की मौत से बवाल मच गया है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने बच्चे के मौत की वजह नशे की ओवरडोज बताया और थाना भार्गव कैंप के एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए। अंगुराल ने आरोप लगाए हैं कि परिवार पर जबरदस्ती दबाव बनाकर साइन करवाए गए हैं, क्योंकि बच्चे की मौत नशे से हुई थी। मगर उन्हें मजबूर किया गया और परिवार से कहलवाया गया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है।

वहीं, इस मामले में थाना भार्गव कैंप के एसएचओ सुखवंत सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है। एसएचओ सुखवंत सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ होता तो पोस्टमार्टम करवाया जाता, मगर परिवार ने कुछ ऐसा नहीं कहा।

शीतल अंगुराल ने कहा- नशे के कारण मेरे इलाके बस्ती दानिशमंदा का एक 14 साल का बच्चा दुनिया छोड़ गया। इस पर आज में इलाके के मंत्री मोहिंदर भगत से सवाल करना चाहता हूं कि नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आए थे, आज उन वादों का क्या बना।

कई नेताओं ने बच्चे की मौत पर आवाज बुलंद की तो उन पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। साथ ही उनके वीडियो भी डिलीट करवाई गई। शीतल ने कहा- मैं अपना वीडियो किसी से डरकर डिलीट हीं करूंगा।

अंगुराल बोले- घर जाकर जबरदस्ती साइन करवाए गए

शीतल अंगुराल ने आगे कहा- बच्चे की मौत से अभी परिवार का दुख तक खत्म नहीं हुआ था कि थाना भार्गव कैंप के एसएचओ सुखवंत सिंह अपने चार मुलाजिमों के साथ उनके घर पहुंच गए। उक्त युवक के घर को ताला लगवा दिया गया और परिवार से जबरदस्ती लिखवाया गया कि उनके बेटे की मौत बीमारी से हुई है, ना कि नशे की ओवरडोज से। मेरी पुलिस कमिश्नर से विनती है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगा।

शीतल अंगुराल ने आगे कहा- जितना जोर पुलिस ने परिवार पर डाला, इतना जोर लगाकर कहीं नशा तस्करों को पकड़ा होता तो ये दिन न देखना पड़ता। हमारी मांग है कि उक्त एरिया के एसएचओ को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और कार्रवाई की जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!