Wednesday , February 18 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में फिर से आप के सरपंच का शादी समारोह में गोली मारकर कत्ल, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फतेहाबाद क्षेत्र के गांव फारम में हुई, जहां सरपंच एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 3 हमलावरों ने अचानक सरपंच और उनके चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

20,000 रुपये रिश्वत लेते कानूनगो के भाई को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

जालंधर, (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!