ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार रह चुका जालंधर का विधायक BJP के संपर्क में! जल्द हो सकता है बड़ा सियासी फैसला, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
July 28, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
संदीप साही, जालंधर (PNL) : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुके एक विधायक के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ BJP का दामन थामने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वही विधायक हैं जिन्हें उनकी अपनी ही सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक नहीं, बल्कि दो बार गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में उनके BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं, पार्टी में शामिल होने के साथ-साथ किसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग किए जाने की भी चर्चा है।
हालांकि, BJP की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि संबंधित विधायक को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भी कई बार समन जारी किए जा चुके हैं और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी आगे नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर चुके इस विधायक को BJP अपनी पार्टी में शामिल करेगी या नहीं। इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों और आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
(नोट: यह खबर सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक पुष्टि या खंडन होने पर स्थिति बदल सकती है।)