बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द
Punjab News Live -PNL
October 1, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि वड़िंग का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि इस्तीफा देने की पेशकश की है।
कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले एक-दो दिनों में किया जा सकता है।
नए PCC चीफ के लिए विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्टों में विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुखता से सामने आया है, लेकिन नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
राजा वड़िंग ने अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस की कमान संभाली थी। अब 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।