Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SP की 2 कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, महिला से अश्लील बातें कर रहा; दोस्त से बात करवाकर बोला-इसे बता दो, कैसे करते हैं…

चंडीगढ़ , (PNL) : रेप के आरोपों से घिरे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SP की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह किसी अन्य महिला से अश्लील बातें करता हुआ सुनाई दे रहा है। यही नहीं, वह अपने दोस्त से भी उस महिला की अश्लील बातें करवा रहा है। SP पर आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि रिटायर्ड SP के दूसरी महिलाओं और युवतियों से भी संबंध थे। उसे भी वह अपने दोस्तों से अश्लील बातें करने के लिए मजबूर करता था। महिला का दावा है कि जांच के दौरान वह SP के झांसे में आईं महिलाओं के नामों का भी खुलासा करेगी।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका और मोगा पुलिस को दी शिकायत में महिला ने इसका जिक्र किया। महिला के वकील ने भी कहा कि आरोपी के खिलाफ उनके पास कई सबूत मौजूद हैं। पुलिस सही ढंग से जांच करे तो SP के कई कारनामे उजागर होंगे। अगर पुलिस की जांच निष्पक्ष न हुई तो फिर से हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले हाईकोर्ट ने पुलिस को 3 हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश के साथ याचिका का निपटारा कर दिया था। हालांकि हाईकोर्ट ने पुलिस के शिकायत दर्ज करने में देरी पर नाराजगी जताई थी। इसके अलावा पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई थी। हाईकोर्ट ने जांच रिपोर्ट के बारे में भी कानून के अनुसार पीड़िता को सूचित करने के लिए कहा था।

ऐसी 2 कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनको लेकर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि इसमें किसी अन्य महिला से बात करने वाला SP और उसका दोस्त है। पहली रिकॉर्डिंग, पहले खुद बात की, फिर दोस्त से कराई यह कॉल रिकॉर्डिंग 6 मिनट की है। इसमें कथित SP तौर पर पहले खुद अश्लील बातें करता है। फिर कहता है कि मेरे दोस्त की जल्द शादी होने वाली है। उसे भी कुछ सिखा दो। इस दौरान दोस्त भी खुलकर महिला से अश्लील बातें करता हुआ नजर आता है।

महिला: हैलो कथित SP: कहां हो?

महिला: आज बेटा आया है, उसे जाना है, उसे थोड़ा भेज लूं, उसके बाद कॉल करती हूं। फ्री होकर। ठीक है कथित SP: क्या हाल है?

महिला: ठीक है, बढ़िया, घर पर हो या डयूटी कथित SP: जालंधर हूं

महिला: अच्छा कथित SP: क्या कर रही हो

महिला: घर में कपड़े धोने थे, इसलिए आज दुकान पर लेट आई हूं। सोचा आज लेट चली जाती हूं। कपड़े भी जरूरी है। अपने काम का यही फायदा होता है। कथित SP: $%# साफ की थी

महिला: इस साइड मेरा ध्यान नहीं है। परमात्मा की साइड ही ध्यान रखती हूं। कथित SP: $%# भी परमात्मा ने दी है।

महिला: सारी दुनिया प्रयोग कर तुम्हें कदर नहीं है कथित SP: यह मेरा दोस्त बैठा, इसकी शादी होनी है। इसको समझा कि $%# कैसे $%# जाती है

महिला: किसे समझाऊं कथित SP: मेरा छोटा भाई है, इसे समझा, इसकी नई नई शादी होनी है। थोड़ा इसे समझा।

महिला: ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती है, आप खुद ही इसे समझाओ। मैं ऐसी बातें करती अच्छी लगती हूं। हंसती हुए कहती है, खुद ही समझाओ, आपसे ट्रेंड कौन है। कथित SP: नहीं नहीं इसे समझाओ

महिला: जोर से हंसकर कहती है कि तेरे से ज्यादा ट्रेंड कौन है। आप ही इसे ट्रेनिंग दे दो। (इसके बाद कथित SP अपना फोन अपने दोस्त को देता है वह महिला से बात शुरू करता है।)

कथित SP का दोस्त: मेरी शादी होने वाली है, रिश्ता हुआ है। इसी साल विवाह होना है। महिला: दवाई का कोर्स खा लो कथित SP का दोस्त: हांजी-हांजी वो तो खा लूंगा महिला: आजकल तो दवाइयां बहुत अच्छी-अच्छी आ गई है। लेकिन एक चीज कह देती हूं शुरुआत जल्दबाजी नहीं करनी है। वह भी नई लड़की होती है। उसे समझने में टाइम लगता है। कोई समय मांगे तो उसे दे देना चाहिए। बड़े प्यार से पेश आना चाहिए। अगर आपका फर्स्ट इंप्रेशन ही गलत हो गया था। तो पूरी जिंदगी रड़कता रहेगा।

कथित SP का दोस्त: मतलब जबरदस्ती वाला काम नहीं महिला: बिल्कुल। उनकी इच्छा के बिना नहीं । कोई बात नहीं। रहना तो सारी उम्र इकटठे ही होता है। कई बार 5-7 दिन, 10 दिन नेचरवाइज एक-दूसरे को समझने में लग जाते है। जल्दबाजी नहीं करनी है, धीरज रखो। कथित SP का दोस्त: जरूरी नहीं है कि $%# आए महिला: कई बार लड़कियां कबड्‌डी खो- खो खेलती है तो उन्हें दौड़ लगानी पड़ती है। इतना वहम न रखना, वर्ना आगे की जिंदगी खराब होगी। ठीक है। आजकल दुनिया बड़े खुले दिमाग की है। एडवांस खयालों की है। ऐसी छोटी-छोटी सोच में नहीं पड़ना चाहिए। आजकल लड़कियों के खानपान बहुत अलग हो गया है। बर्गर-पिज्जा खाती हैं। ऐसे में वह चीजें रही नहीं।

दूसरी रिकॉर्डिंग में क्या बात हो रही

कथित SP: हैलो, पहुंच गई घर महिला: हां, पहुंच गई

कथित SP: रजाई कौन सी लेनी है? महिला: हां लेनी है, पहले फटी हुई, बड़ी सी भारी ले लेना।

कथित SP: $#% नहीं दी आज महिला: बुग्गे, आपको पता ही है। दिन चढ़ रहा था। मुझे आपके घर में डर बहुत लग रहा था। और नहीं है कोई जगह आपके पास वहां पर चल पड़ेंगे।

कथित SP: कोई बात नही है, वह गई हुई है। महिला: वह कहां गई हुई है?

कथित SP: राजस्थान गई हुई है। महिला: पहले ही बता देते, मुझे लगा कहीं नजदीक ही गई हुई है। रजाई लेकर कब आओगे?

कथित SP: शाम को छह बजे लेकर आऊंगा। महिला: मैं ले जाऊं आकर

कथित SP: तू नहीं लेकर जाएगी तो कौन लेकर जाएंगा। महिला: मैं अभी आ जाती हूं, शाम को छह बजे अंधेरा बहुत हो जाएगा। मेरे भाई भाभी कहेंगे कि तू कहां पर जाना है। कथित SP: चल चार बजे आ जाना।

जानिए, रिटायर्ड SP से जुड़ा रेप के आरोपों का मामला क्या है एक महिला ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि SP ने मदद के बहाने उसे जाल में फंसाया। फिर उसका रेप किया। उसने विरोध किया तो शादीशुदा होने के बावजूद SP ने उससे मंदिर में शादी का ड्रामा किया। महिला ने कहा कि जब उसने SP को कहा कि मेरे साथ धोखा क्यों किया तो SP ने मुझे कहा- “तुम्हारी जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है। यही नहीं जब वह रेप करने से SP के बच्चे की मां बनने लगी तो उसने 2 बार उसका गर्भपात करा दिया।

उसने मोगा के SSP को इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने यह याचिका दायर की। उसने मांग की कि इस मामले में SP पर तुरंत FIR दर्ज होनी चाहिए। इसके अलावा किसी स्वतंत्र एजेंसी या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से इसकी जांच कराई जानी चाहिए। महिला ने आरोपी के पुलिस का बड़ा अफसर होने की वजह से अपनी जान को खतरा बताते हुए सिक्योरिटी भी मांगी थी। इस दौरान पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कुंवरबीर सिंह ने ऑफिशियल रेस्पोंडेंट की तरफ से नोटिस स्वीकार किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि आरोपी अफसर SP रैंक का था, इस वजह से मामले को जांच के लिए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) को भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब मामला जांच के लिए पेंडिंग है, जिसकी जांच फरीदकोट रेंज के IG कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच 3 हफ्ते के अंदर पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान कोर्ट ने कहा- रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है जिससे यह संकेत मिलें कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही। अदालत को भरोसा है कि जांच अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करेंगे। महिला की शिकायत में क्या आरोप लगाए… पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में उसकी मुलाकात आरोपी SP से एक केस के सिलसिले में हुई थी। इसी दौरान उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने मुझसे कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे कहा कि मेरा तलाक हो चुका है और मैं एक लाइफ पार्टनर ढूंढ रहा हूं, क्या तुम मेरे पार्टनर बनोगे?।

महिला ने कहा- मैं SP की बातों में आ गई। वह मुझे और मेरी 2 बेटियों को मंदिर ले गया और शादी कर ली। साल 2015 में आरोपी ने मोगा में एक घर खरीदा। इसके कुछ समय बाद उसकी पहली पत्नी घर पर आई। उसने वह घर बेच दिया। तब मुझे पता चला कि उसका तलाक नहीं हुआ है। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा शुरू हो गया। SP इससे गुस्से में आ गया और गाली-गलौज व मारपीट के साथ रेप करने लगा। महिला ने कहा- मैंने उससे पूछा कि तुमने मुझे धोखा क्यों दिया, उसने जवाब दिया कि तुम अपने बारे में क्या सोचती हो, तुम्हारी जैसी लड़कियां टिश्यू पेपर की तरह होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है।

अगर ज्यादा बोली तो तुम्हारी बेटियों का जीवन इतना दयनीय बना दूंगा कि कोई उनसे शादी नहीं करेगा, बल्कि लोग उनसे शादी करने में शर्म महसूस करेंगे। महिला ने कहा- पीड़िता ने कहा कि दुख की बात ये है कि आरोपी SP की पत्नी भी एक महिला होने के बावजूद मेरे शोषण में साथ देती थी और हिस्सा लेती थी। आरोपी की पत्नी भी महिला होने के बावजूद मेरे यौन शोषण का मजा लेती थी। मेरा रेप कोई एक या दो बार नहीं, बल्कि कई सालों से होता रहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!