Sunday , July 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की मौत की आशंका, मरने वालों में ज्यादातर कर्नाटक के

पहलगाम, (PNL) : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर कायराना हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। इस हमले के पीड़ितों में कर्नाटक के लोग भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।’

इसे लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है। सिद्धारमैया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दो टीमों को जम्मू कश्मीर भेजा है। सिद्धारमैया ने कहा कि इस घटनाक्रम पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘सतलुज’ फिल्म विवाद को लेकर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, बोले-इस शर्त पर मांग लूंगा सार्वजनिक रूप से माफी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने आज …

समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से पहले Charanjit Singh Channi के सख्त तेवर

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर तमाम …

T20 सीरीज के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? कई सदस्यों के पद छोड़ने की खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के …

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!