Sunday , November 1 2026
Breaking News

लुधियाना में IPL सट्टा रैकेट मामले में बड़ा खुलासा:अब ED कर सकती है जांच, करोड़ों की संपत्ति का पता चला, खाते में 42 लाख रुपए फ्रीज

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के खन्ना में पुलिस में आईपीएल के लिए चल रहे सट्टेबाजी रैकेट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति के सुराग मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री तय मानी जा रही है। खन्ना पुलिस ने इस मामले की जानकारी ईडी को भेज दी है। इसके बाद आने वाले दिनों में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी हो सकती है।एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 42 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस को संदेह है कि यह राशि सट्टेबाजी के माध्यम से अर्जित की गई है।पुलिस रिमांड के दौरान यह भी सामने आया है कि यह गिरोह केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि खन्ना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी नेटवर्क चला रहा था। अब तक करोड़ों रुपये की अवैध कमाई के संकेत मिले हैं।

दिनेश छाबड़ा

दिनेश छाबड़ा

मास्टर माइंड छाबड़ा, उसके भाई करण सहित चार गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने इस मामले में पहले ही कुख्यात सट्टा किंग दिनेश छाबड़ा, उसके भाई करण छाबड़ा, और उनके दो साथियों महेंद्र सिंह राजा व नरेश कुमार बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर जांच एजेंसियां अब गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

12 अप्रैल को साइबर थाने ने किया था भांडाफोड़

उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उस समय पुलिस ने 44 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया था। आरोपी लोगों को लालच देकर ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी के जाल में फंसाते थे।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की एंट्री के बाद आरोपियों की संपत्तियों, बैंक लेनदेन और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच की जाएगी। यदि अवैध संपत्ति के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!