Friday , October 2 2026
Breaking News

सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा – ई.टी.ओ.

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री ई.टी.ओ. ने समागम में बड़ी संख्या में आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी के स्मारक पर विधान सभा का सत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि मान सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी का स्मारक बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि भाई जैता जी एकमात्र सिख थे जिनके दो नाम दो गुरु साहिब ने रखे, पहला नाम भाई जैता गुरु तेग बहादुर जी ने रखा और दूसरा नाम अमृत छकाने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जीवन सिंह रखा। श्री ई.टी.ओ. ने भाई जैता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1675 ई. में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के बाद भाई जैता जी जब गुरु साहिब जी का शीश लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे तो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता को सीने से लगा कर ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का खिताब दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरु साहिबानों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवा रही है और इसके लिए राज्य भर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित अनेकों समागम करवाए गए हैं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने गुरु की कुर्बानी से अवगत हो सके।

समागम से पहले श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरुद्वारे में नतमस्तक भी हुए।

समागम के अंत में क्षेत्र के विधायक श्री दलबीर सिंह टौंग द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री ई.टी.ओ. को भाई जैता जी की तस्वीर देकर सम्मानित भी किया गया।

समागम को संबोधित करते हुए क्षेत्र विधायक बाबा बकाला साहिब श्री दलबीर सिंह टौंग ने मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई जैता जी का राज्य स्तरीय समागम बाबा बकाला साहिब में मनवाया है। उन्होंने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने शहादत देकर धर्म की रक्षा की है। श्री टौंग ने कहा कि भाई जैता जी जैसी शहीदी इतिहास में कहीं भी नहीं मिल सकती। उन्होंने बताया कि भाई जैता जी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत माहिर थे। उन्होंने फारसी, उर्दू और संस्कृत जैसी भाषाओं के विद्वान होने के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि भी थे। इसके उपरांत विधायक टौंग को भी डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन एस.सी. लैंड कार्पाेरेशन श्री रविंदर हंस, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मैडम अमनदीप कौर, एस.डी.एम. श्री अमनप्रीत सिंह, चेयरमैन रामगढ़िया वेलफेयर श्री सतपाल सोखी, मैडम सुहिंदर कौर, डॉ. इंदरपाल सिंह, सुखचैन सिंह, मैडम सुनैना रंधावा, कमांडेंट जसकरण सिंह, सतनाम सिंह मठारू के अलावा बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित थीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!