Wednesday , August 19 2026
Breaking News

मोहाली में अपहरण के बाद बच्चा तीन घंटे में बरामद:पिता को शराब पिलाकर मासूम को लेकर भागे आरोपी, पुलिस ने अंबाला ​स्टेशन पर घेरा

मोहाली , (PNL) : मोहाली के खरड़ स्थित सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर एक अगवा तीन वर्षीय बच्चे को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। देर रात करीब 11 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सन्नी एनक्लेव पुलिस पोस्ट इंचार्ज एएसआई हरदीप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर तीन साल के बच्चे के अचानक लापता होने की कॉल आई थी। मूल रूप से गांव शैलिया, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले धर्मेंद्रा का 3 वर्षीय बेटा बॉबी देवा अचानक गायब हो गया था। धर्मेंद्रा पेशे से मजदूरी करता है और उसकी पत्नी लोगों के घरों में काम करती है।

घर में बैठकर शराब पी फिर बेटे को लेकर फरार हुए आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार दिन में धर्मेंद्रा की मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। दोनों धर्मेंद्रा के घर पर बैठकर शराब पीने लगे। शराब के नशे में धर्मेंद्रा सो गया। शाम करीब 4 बजे जब उसे होश आया, तो उसने देखा कि उसका बेटा बॉबी देवा घर में मौजूद नहीं था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज और चिप्स के पैकेट से मिला बड़ा सुराग

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। एक फुटेज में वही संदिग्ध व्यक्ति मासूम बच्चे को अपने साथ ले जाता साफ नजर आया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बच्चे को बहलाने के लिए रास्ते में एक दुकान से चिप्स का पैकेट भी दिलाकर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्चे के हुलिए और कपड़ों के रंग का पूरा विवरण आसपास के सभी थानों और कंट्रोल रूम में साझा कर दिया।

बिहार भागने की ताक में था आरोपी, अंबाला स्टेशन पर छापेमारी

मानव खुफिया सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिला कि संदिग्ध व्यक्ति मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और वह ट्रेन पकड़कर अपने गांव भागने की फिराक में है। जानकारी मिलते ही पुलिस की विशेष टीम बिना समय गंवाए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। भारी बारिश और रेलवे स्टेशन पर जमा भीड़ के बीच पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस की भनक लगते ही बच्चे को छोड़कर भागा आरोपी

अंबाला कैंट स्टेशन पर तलाशी के दौरान मासूम बच्चा अकेला घूमता हुआ मिल गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी को रेलवे स्टेशन पर पुलिस की भारी मौजूदगी और सक्रियता की भनक लग गई थी, जिसके कारण वह पकड़े जाने के डर से बच्चे को वहीं छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत बच्चे को अपने सुरक्षित संरक्षण में लिया और देर रात करीब 11 बजे रोते-बिलखते माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!