Friday , August 21 2026
Breaking News

होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, कांगड़ा से आ रही एम्बुलेंस चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल के पास खाई में गिरी, तीन की मौत

होशियारपुर, (PNL) : हिमाचल-पंजाब सीमा के पंजाब क्षेत्र में पड़ते मंगूवाल में शनिवार तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर डीएमसी लुधियाना जा रही एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब क्षेत्र के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान युवक संजीव कुमार सोनी (55) पठियार , ओंकार चंद (84) मरण्डा व रमेश चंद (45)निवासी नूरपुर ( कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रेनू वाला व एम्बुलेंस का चालक बॉबी सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में उपचाराधीन है। रेणु वाला खतरे से बाहर है, लेकिन ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ। बरसात के कारण सड़क का हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सम्भवतः चालक का उस वक्त सही जजमेंट नहीं हो पाया और एम्बुलेंस खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के पठियार के मरीज को स्वजन परिवार सहित टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर करवा कर डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे। पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। गहरी खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!