Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर ईडी ने की रेड, लुधियाना-जालंधर समेत कुल 11 ठिकानों पर की रेड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर दबिश दी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत भुल्लर और अन्य के मामले में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ईडी द्वारा PMLA की धारा 17 के तहत कुल 11 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें चंडीगढ़ (2), लुधियाना जिला (5), पटियाला (2), नाभा (1) और जालंधर (1) शामिल हैं। ये सभी ठिकाने आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन सर्च का उद्देश्य अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटाना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला

इससे पहले सीबीआई की छापेमारी के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस से भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला। बरामदगी में लगभग ₹7.36 करोड़ के करीब कैश, 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹2.32 करोड़), 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थे। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!