Thursday , October 22 2026
Breaking News

पंजाब में 59 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2025 के दौरान रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि विभाग की बहु-आयामी रणनीति के तहत हजारों नए रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं। अप्रैल 2022 से अब तक 59,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, वहीं निजी क्षेत्र में भी कुशल युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं के पलायन को रोका जा सके।

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने के विभागीय प्रयासों को रेखांकित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 59,702 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसी तरह वर्ष 2025 के दौरान 959 प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से 48,912 उम्मीदवारों को रोजगार दिलाने में सहायता की गई। इसके अलावा लोन कैंपों के माध्यम से 10,064 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

रोजगार सृजन मंत्री ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) के तहत 19,619 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनकी प्लेसमेंट प्रक्रिया प्रगति पर है। पंजाब ने अपनी “पंजाब कौशल विकास योजना” तैयार की है और तकनीकी दिग्गज कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और नैसकॉम के सहयोग से युवाओं को वैश्विक एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह कहते हुए कि पंजाब के युवाओं का भविष्य अब राज्य की सीमाओं के भीतर ही है, श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “हमारे आंकड़े इसका प्रमाण हैं। हम केवल नौकरियों का वादा नहीं कर रहे, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र, कौशल प्रमाणपत्र और उद्यमिता के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। अब पंजाब के युवाओं को विकास के लिए विदेशों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। हम एक आत्मनिर्भर पंजाब का निर्माण कर रहे हैं, जहां प्रतिभा को पहचान कर प्रशिक्षण और रोजगार दिया जा रहा है।”

राज्य का आधिकारिक पोर्टल पीजीआरकेएएम (https://punjabrozgar.org.in/) रोजगार बाजार में एक क्रांतिकारी पहल के रूप में उभरा है, जिस पर 22,41,165 से अधिक नौकरी तलाशने वालों और 20,669 नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1316 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिससे रोजगार के नए अवसरों तक पहुंच संभव हुई और कौशल तथा नौकरियों के बीच की खाई को दूर किया गया।
उन्होंने बताया कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पंजाब की रक्षा प्रशिक्षण संस्थाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मानक स्थापित किए हैं। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) ने एनडीए में 82.45 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। वर्ष 2025 में 34 कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए/समकक्ष अकादमियों) में शामिल हुए तथा 17 कैडेटों को रक्षा बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट में लड़कियों के लिए राज्य द्वारा संचालित देश का पहला एनडीए प्रेपरेटरी विंग शुरू किया है, जिसमें 40 लड़कियों को कमीशंड अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश के लिए 10 महिला कैडेटों का चयन किया गया है और 7 महिला कैडेटों को अधिकारी के रूप में कमीशन मिला है। इस वर्ष 74 महिला कैडेटों ने सीडीएस/एएफकैट/एनडीए की लिखित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के सी-पाइट केंद्रों ने सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों के लिए 8017 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से चालू वित्तीय वर्ष में 1236 उम्मीदवारों को नौकरियां प्राप्त हुई हैं। ये केंद्र युवाओं को देश की सेवा के लिए सक्षम बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार की युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदान की गई हर नौकरी, हर कौशल प्रशिक्षण और तैयार किए गए सभी उद्यमी राज्य की सबसे मूल्यवान पूंजी हैं, जो युवाओं के पलायन को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास रोजगार के नए अवसरों के लिए एक मजबूत वातावरण तैयार कर रहे हैं, जिससे पंजाब के युवाओं को राज्य के भीतर ही एक सुरक्षित, व्यावहारिक और उज्ज्वल भविष्य मिल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!