Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब के इस जिले में गिरा लड़ाकू विमान, दो लोगों की मौत, आर्मी ने कब्जे में लिया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक दौरान पंजाब में मंगलवार देर रात एक लड़ाकू विमान बठिंडा के गांव आकलिया में आकर गिरा। विमान के गिरने से वहां खड़े दो मजदूरों की मौत हो गई। पांच से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं विमान के कई हिस्से साथ लगते कई गांवों में भी गिरे हैं। विमान में आग लग गई है। सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार लोगों द्वारा उक्त जहाज को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। स्पष्ट तौर पर भारतीय सेना के अधिकारी ही इसकी पुष्टि करेंगे।

पंजाब के बठिंडा के जिस इलाके में लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा उक्त गिरे हुए जहाज को सेना की क्रेन द्वारा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। विमान गिरने के बाद जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स को गांव आकलिया एवं आस पास के इलाके में तैनात कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पूरी घटना के बारे में भारतीय सेना के अधिकारी मीडिया के समक्ष खुलासा कर सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!