Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में देखिए कल किस जिले में और कैसे होगा मॉक ड्रिल, कहां होगा ब्लैकआउट? Pakistan से लड़ने की तैयारी!

चंडीगढ़, (PNL) : पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है. दोनों देशों के बीच कोल्ड वॉर जारी है इसलिए गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कल शाम 7 बजे देशभर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हो सकती है. इनमें पंजाब के 20 सिविल डिफेंस जिले भी शामिल हैं. कल कई जगहों पर सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट भी होगा. छिपाने का अभ्यास, निकासी अभ्यास और नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण भी होगा. सबसे पहले देखिए मॉक ड्रिल में होगा क्या?

IMG_3423.jpeg पंजाब के इन जिलों में होगा ब्लैकआउट ☝️☝️

कैसे होगा ये सिविल डिफेंस मॉक ड्रील?

•हवाई सायरन: सायरन की जांच होगी ताकि लोगों को हवाई खतरे की चेतावनी देने वाली प्रणाली की प्रभावशीलता जांची जा सके.

•ब्लैकआउट: शहरों में रोशनी बंद (Mockdrill) की जाएगी ताकि रात में हवाई हमलों से बचा जा सके.

•छिपाने का अभ्यास: बिजली संयंत्र, संचार केंद्र और सैन्य ठिकानों को हवाई निगरानी से छिपाने का अभ्यास होगा.

•निकासी अभ्यास: लोगों को खतरनाक क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना की जांच होगी.

•नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण: स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सामुदायिक केंद्रों में लोगों को आश्रय लेने, प्राथमिक चिकित्सा देने और आपात स्थिति में शांत रहने की जानकारी दी जाएगी

•बताते चलें कि भारत सरकार मॉक ड्रिल का अभ्यास 1971 युद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर कर रही है. इसका उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में आम जनता, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तैयारी करना है. पाकिस्तान के साथ बढ़ती टेंशन के बीच भारत ने अपनी ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों (Terrorist) ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पहले भारत पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करने और अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने का कदम उठा चुका है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!