Tuesday , July 7 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का CBSE 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम, तृषा अरोड़ा ने 99% अंकों के साथ किया टॉप

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा प्रत्येक वर्ष 2024-25 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते विद्यालय का नाम रोशन किया।

लोहारां ब्रांच में ह्यूमैनिटीज में तृषा अरोड़ा ने 99% अंकों के साथ टॉप किया। ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में योजित वर्मा ने कॉमर्स में 98.6%, लोहारां में हरप्रीत पॉल ने 97.8% अंक प्राप्त किए। ग्रीन मॉडल टाऊन की पलाक्षी ने मेडिकल में 97.6% अंक तथा अर्पित गुप्ता ने नॉन मेडिकल में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।

टॉप करने वाली छात्रा तृषा अरोड़ा

ग्रीन मॉडल टाउन में कॉमर्स स्ट्रीम में समायरा बदान 96.6% तथा अवलीन चौहान ने 96.4% अंक हासिल किए जबकि नॉन मेडिकल में एकमबीर सिंह ने 95% अंक प्राप्त किए। लोहारां ब्रांच में यशिका सिंगला ने 95.8 % शुभि सिंह ने 95.4 % अंक प्राप्त किए। कुल 46 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 137 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विभिन्न विषयों …पेंटिंग में कुल 13, अकाउंटेंसी में 2, बिजनेस स्टडी में 2, फिज़िकल एजुकेशन में 1, इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 1, पॉलिटिकल साइंस में 1 व कत्थक में 2 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए।

तीनों स्कूलों के प्राचार्यों श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड) ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

वहीं इनोसेंट की जीएमटी ब्रांच के 10वीं के गुरजोत सिंह राजपाल ने 87.3 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटने के बाद ‘Sutlej’ पर सियासी-सामाजिक घमासान, दिलजीत दोसांझ का आया जवाब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!