Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह और उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज, ये है मामला

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर के पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह के खिलाफ सीजीएसटी के अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मेजर के साथ उसके दोनों बेटों को भी नामजद किया गया है। यह मामला थाना डिवीजन नंबर सात में दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सीजीएसटी अधिकारियों की टीम ने पीपीआर मार्केट में मेजर के दफ्तर में रेड की थी। मेजर और उसके बेटों व कुछ साथियों ने मिलकर सीजीएसटी अधिकारियों को बंधक बना लिया था। उसके बाद मामला काफी गर्मा गया था और वहां मौके पर काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद सीजीएसटी अधिकारियों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके चलते आज केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!