Wednesday , July 29 2026
Breaking News

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया, कहा- बोलने के लिए न दिया जाए समय

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र देकर यह जानकारी दी है. इसके अलावा AAP ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए. अब पार्टी के राज्यसभा में नए उप नेता डॉ. अशोक मित्तल होंगे, जो पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. AAP ने यह पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया है. राघव चड्डा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कुछ मतभेद या दूरी की खबरें और अटकलें लंबे समय से चल रही हैं. AAP के इस कदम से उनके बीच चल रहे मतभेद पर मुहर लगती दिख रही है. लेकिन आधिकारिक रूप से विवाद या पार्टी से अलग होने जैसा कोई बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया है.

आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा

पार्टी के अभी राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं. पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली लोकपाल बिल पर काम करते हुए की थी. पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ा, वे राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और AAP की 2015 के दिल्ली चुनावों में जीत के बाद पार्टी के सबसे कम उम्र के कोषाध्यक्ष बने. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली से लड़ा, लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए. इसके बाद उन्होंने 2020 में राजेंद्र नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता.

2022 में राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बने और तब से उन्होंने मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए, AAP के संसदीय और संगठनात्मक मामलों में अहम भूमिका निभाई है. 2023 में AAP ने उन्हें संजय सिंह की जगह राज्यसभा में अपना नेता नियुक्त किया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!