Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब में 35 साल की महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगाया फंदा, पति भी सरकारी डॉक्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब से आ रही है। राज्य में सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। डॉक्टर रिया (35) बठिंडा की रहने वाली थीं। करीब 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

उनके पति भी मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी डॉक्टर हैं। डॉक्टर रिया की ड्यूटी फतेहगढ़ साहिब में होने की वजह से वह यहीं के सरकारी क्वार्टर में रहती थीं।

सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां से डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस उनके परिजन के बयान दर्ज कर जांच कर रही है कि डॉक्टर ने सुसाइड क्यों किया?

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की मौत का पता पुलिस को शनिवार दोपहर को चला। डॉक्टर ने शनिवार सुबह सुसाइड किया या फिर शुक्रवार रात को, इसे लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। उसके बाद ही मौत के टाइम का पता चल सकेगा।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टर किसी फैमिली परेशानी से तंग थी या फिर उन्हें कोई प्रोफेशनल दिक्कत थी, इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि सरकारी क्वार्टर में लेडी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर रिया पटियाला से करीब डेढ़ महीने पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में गायनी में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स के लिए आई थीं।

थाना फतेहगढ़ साहिब के SHO अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर अस्पताल के क्वार्टर में ही रह रही थीं। जबकि, उनका परिवार बठिंडा में ही था। वह अकेली यहां रहती थीं। शनिवार को किसी का फोन आया कि लेडी डॉक्टर ने अपने क्वार्टर में सुसाइड कर लिया है।

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर का शव उनके क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ था। शव को फौरन फंदे से उतारा गया। उनकी बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने जरूरी सबूत जमा किए और जांच के लिए लैब में ले गई।

SHO अशोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर रिया की डेडबॉडी सरकारी क्वार्टर से ही बरामद हुई। कमरे से मिले सामान से डॉक्टर के परिजन का भी पता चला, जिससे उनके परिजन को सूचित किया गया। अब उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!