Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक, धमाके की आवाज दूर तक सुनी, ई-रिक्शा पर आए थे आरोपी, CP धनप्रीत कौर खुद पहुंची, पढ़ें

जालॉंधर, (PNL) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर घर पर सोमवार देर रात धमाका हुआ. आशंका जताई जा रही है कि उनके घर ग्रेनेड फेंका गया है, हालांकि पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है. जालंधर के डीसीपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि फोरेंसिक टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी. बताया जा रहा है कि तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा। CP धनप्रीत कौर खुद मौके पर पहुंची।

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया शास्त्री मार्किट चौक के पास रहते है। कालिया ने कहा कि रात करीब 1 बजे धमाका हुआ. मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है. बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है. इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा. सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद हैं.

दरअसल पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर सोमवार देर रात विस्फोटक फेंका गया.आशंका जताई जा रही है कि उनके घर ग्रेनेड फेंका गया है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. फिलहाल अभी ये साफ नहीं है कि ये ग्रेनेड हमला था या उनके घर पर कोई और विस्फोटक फेंका गया है.

जोरदार धमाके से टूटी घर की खिड़कियां

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आये और मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोटक फेंककर फरार हो गए. विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा. जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गये. इतना ही नहीं जमीन पर गड्ढा भी हो गया है. घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे. फिलहाल घटना में मनोरंजन कालिया और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है.

हमले के वक्त घर में मौजूद थे बीजेपी नेता

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि देर रात करीब 1 बजे धमाका हुआ. उस वक्त मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है. बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है. इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजकर पुलिस को सूचना दी. फिलहाल सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

Cracking NDA & CDS Tips and Strategies from an Expert Teacher

👇👇

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!