Thursday , July 30 2026
Breaking News

शादियों में अब शराब परोसना पड़ सकता है भारी, शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर पूरे पंजाब में की जा रही कार्रवाई के दौरान अमृतसर रेंज के सहायक आयुक्त (आबकारी) कार्यालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार नियमित रूप से जांच की जा रही है। इसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा मैरिज पैलेस और बैंक्वेट-हॉल में शराब की पेटियों के लिए ली जाने वाली दरें सरकार द्वारा स्वीकृत दरों के अनुरूप हैं या नहीं? इसको लेकर स्वीकृत और निर्धारित दरों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी अमृतसर-1 गौतम गोविंदा वैश ने बताया कि पंजाब शराब लाइसैंस नियम, 1956 और पंजाब आबकारी नीति 2024-25 के मानदंडों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास के दौरान पुलिस स्टेशन ए. डिवीजन (रामबाग) की टीम ने शराब के तस्कर को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में अनुभव उर्फ अभय, सुपुत्र प्रेम कुमार निवासी मकान नंबर-742/06 गली नंबर 4 कोट आत्मा सिंह, बाजार बांसा वाला, इलाका रामबाग को गिरफ्तार किया गया। रामबाग पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति शराब बेचने का आदी है। विभाग ने उसके कब्जे से 3 पेटी रॉयल चैलेंजर, 10 बोतल ऑफिसर चॉइस, 20 बोतल रॉयल स्टैग, एक पेटी ब्लैक हॉर्स व 18 बोतल मैकडॉवेल शराब बरामद की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!