Tuesday , March 10 2026
Breaking News

70 हजार रुपए की रिश्वत के साथ PSPCL का जेई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सूबे में भृष्टाचार विरुद्ध शुरु की मुहिम दौरान आज लुधियाना जिला के सिद्धवां बेट में तैनात पी. एस. पी. सी. एल. के जूनियर इंजीनियर ( जे. ई.) जसमेल सिंह को 70, 000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में  गिरफ़्तार किया गया है। उक्त पी. एस. पी. सी. एल कर्मचारी को सुरिंदर सिंह निवासी गांव खुरशेदपुर तहसील जगरावां की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाने बदले उक्त जे. ई. ने उससे पास से 70, 000 रुपए रिश्वत के लिए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच उपरांत कर्मचारी जे. ई. जसमेल सिंह के खि़लाफ़ भृष्टाचार रोक थाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नंबर 09, तिथि 30- 07- 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग ( ई.ओ.डब्ल्यू.) में केस दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां : कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!