Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार : सूत्र

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह ही ईडी ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित घर पर दोबारा रेड की थी। उसके बाद वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, जैसे ही बंगाल चुनाव ख़त्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज़ ईडी की रेड करना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ सालों में मोदी जी ने पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है. अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची. इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी.

तीसरी बार उनके घर बीजेपी की ईडी आई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, आज फिर से बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में ये तीसरी बार उनके घर बीजेपी की ईडी आई है. पिछले एक महीने में दूसरी बार. फिर भी कुछ नहीं मिला है. उन्होंने आगे लिखा, ईडी-बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!