Thursday , April 23 2026
Breaking News

पंजाब की मान सरकार का सरपंचों को लेकर बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा अब गांव के सरपंचों को हर महीने 2000 रुपए वेतन दिया जाएगा। जिस दिन से सरपंचों ने शपथ ली है, उसी दिन से उन्हें वेतन दिया जाएगा। यह ऐलान सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंचायत दिवस पर आयोजित समागम में किया।

सीएम ने कहा कि यह शुरुआत है। दो हजार के आगे एक और जीरो भी जल्दी लगा देंगे। उन्होंने बताया कि पहले सरपंचों को 1200 रुपए दिए जाते थे। इसके बाद पैसे न मिलने पर कुछ पंचायतें कोर्ट चली गई थीं। इसके बाद सरकार ने 2019 में पेंशन बंद कर दी थी। उन्होंने विरोधियों का नाम लिए बिना हमला किया। पहले वाले तो मेरा

साला, मेरा जीजा, मेरा पुत्र मेरा बेटा करते ही चले गए। वहीं, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। जब 200-200 किलोमीटर बदली गई तो सिस्टम सुधरा है। वहीं, उन्होंने कहा कि सरपंचों के अधिकारों को मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख के चैक देने शुरू किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Iran ने जहाजों पर बरसाईं गोलियां… फिर 100 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!