Tuesday , September 29 2026
Breaking News

मान सरकार के प्रयासों से उड़ान भर रहा पंजाब

चंडीगढ़, (25 नवंबर) : अपना पंजाब तरक्की की नई कहानी लिख रहा है. पंजाब उन्नति की उड़ान भर रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली के एक्सप्रेस पर रफ्तार भर रहा है. बिजली, पानी और सड़क की शानदार व्यवस्था तो पंजाब में मौजूद है ही. शानदार शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी कार्यों की आसान उपलब्धता ने पंजाब के नागरिकों का जीवन आसान कर दिया है. इस सबका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब के विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए उठाए गए दूरगामी कदमों को जाता है.

हवाई अड्डों को सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों का पंजाब में बड़ा असर दिख रहा है. पंजाब में सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाया गया है. पंजाब में बड़ी संख्या ने नागरिक दूसरे देशों से नियमित आवागमन करते हैं. इसके लिए मान सरकार राज्य में एयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत की दिशा में

प्रयासरत है. राज्य में हवाई सेवाएं सुदृढ़ करने की दिशा में जालंधर के आदमपुर में तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत से एक नया टर्मिनल भवन बनाया गया है. इसके साथ ही एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. इसी तरह हलवारा में शहीद सराभा हवाई अड्डे से संबंधित सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही पंजाब के निवासियों को इन दोनों हवाई अड्डों से आवागमन की सुविधा मिलेगी. इन हवाई अड्डों के संचालन से क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रयास है कि पंजाब की धरती से देश- विदेश आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके लिए कई नीतियां बनाई गई और उन्हें लागू किया जा रहा है. इसी क्रम में अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए 2 और मिलान 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की गई है. इसके साथ ही बठिंडा से भी फिर से उड़ाने शुरू हो गई हैं. मान सरकार द्वारा पंजाब की भूमि से यूरोपीय देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

अपग्रेड किए जा रहे प्रशिक्षण संस्थान

पंजाब के युवा आसानी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकें, इसके लिए मान सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है. पंजाब में स्थापित पटियाला एविएशन क्लब और अमतसर एविएशन क्लब के लिए एक मल्टी-इंजन विमान और दो सिम्युलेटर खरीदे जा रहे हैं. इनका उपयोग पायलट्स को प्रशिक्षण देने में किया जाएगा. मान सरकार के कार्यों से पंजाब में हवाई सेवाओं का क्षेत्र उड़ान भर रहा है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं और नागरिकों के सुलभ हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

पंजाब के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट होगी बंद, नाराज पेट्रोल डीलर्स ने केंद्र को चिट्‌ठी भेजी, पढ़ें

चंडीगढ़. पंजाब में पेट्रोल पंप जल्द ही फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे UPI …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!