Friday , September 11 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद और पोती-बहू भी मारे गए, 7 दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है, ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई तो अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और उनमें से कोई इंतजार कर रहा है और उन्होंने (अपने इरादे में) जरा भी तब्दीली नहीं की।

इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।” मारे जाने वाले  ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।

40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

ईरान की मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।”  खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!